Dhurandhar 2 Success: रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹1,750 करोड़ की कमाई के साथ ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ते हुए इतिहास की तीसरी सबसे सफल भारतीय फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब ‘बाहुबली 2’ (₹1,788 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब है, हालांकि ‘दंगल’ का ₹2,000 करोड़ का आंकड़ा पार करना इसके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।