Delhi Pollution: ठंड ने दस्तक दे दी है। सर्दी के मौसम की शुरुआत होते ही दिल्ली समेत पूरे NCR के प्रदूषण से हालात बद से बदतर हो गए। AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में पाबंदियां भी सख्त कर दी गईं।
राजधानी में AQI 400 के पार पहुंच गया। प्रदूषण की वजह से बिगड़ते हालात के चलते दिल्ली-NCR में ग्रैप 3 लागू करने का ऐलान हो गया। 15 नवंबर सुबह 8 बजे से इसके तहत पाबंदियां लग जाएंगी।
5वीं तक सभी स्कूल बंद
प्रदूषण से आउट ऑफ कंट्रोल होते हालात के बीच CM आतिशी ने ऐलान किया कि सभी प्राइमरी स्कूल होंगे। पांचवीं तक क्लासेस अब ऑनलाइन मोड़ पर चलेगी। इसके अलावा दिल्ली में ग्रैप 3 लागू होने से और क्या-क्या पाबंदियां लागू होने जा रही हैं, आइए जानते हैं…
क्या-क्या लगेंगी पाबंदियां?
– CM आतिशी ने सभी प्राइमरी स्कूल बंद करने का आदेश दिया। सभी स्कूल में 5वीं तक की कक्षाओं को अगले निर्देश तक ऑनलाइन मोड में ही चलाया जाएगा।
– कंस्ट्रक्शन या तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लग गई। हालांकि मेट्रो, रेलवे और हाईवे, रोड और फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
– दिल्ली-एनसीआर में BS III पेट्रोल और BS IV डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों पर भी बैन लग गया है।
– BS III या उससे नीचे के डीजल से चलने वाले हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगेगा।
– नए भवनों के निर्माण और तोड़फोड़ पर प्रतिबंध लग गया है।
– NCR के राज्यों से आने वाली अंतरराज्यीय बसें… जो इलेक्ट्रिक वाहन (EV), CNG या BS-6 डीजल पर नहीं चलती, उन्हें दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
– दिल्ली-NCR में खनन और स्टोन क्रशर पर भी प्रतिबंध लागू होंगे।
– सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव किया जाएगा।
– सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने की कोशिश होगी। दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि ग्रैप 3 लागू होने के बाद 20 एक्स्ट्रा फेरे लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया, “GRAP-III के कार्यान्वयन के मद्देनजर कार्यदिवसों पर 20 अतिरिक्त ट्रिप (GRAP-II के कार्यान्वयन के बाद से पहले से लागू 40 ट्रिप के अतिरिक्त) शुरू की जाएंगी। इस प्रकार GRAP-III के लागू रहने तक दिल्ली मेट्रो द्वारा कार्यदिवसों पर 60 अतिरिक्त ट्रिप लगाई जाएंगी।”
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: 19 नवंबर तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रहेंगी प्रभावित, इन 3 स्टेशनों पर नहीं मिलेगी Metro