Delhi Building Collapse: दिल्ली में रविवार दोपहर बड़ा हादसा सामने आया। राजधानी के सत्य निकेतन, मोती बाग इलाके में शिव मंदिर के पास एक इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया