महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने वाली सरकारी योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना रक्षाबंधन पर लागू करने का लक्ष्य रखा गया है