राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। शाहदरा में डेयरी मालिक के बेटे पर फायरिंग की गई है। उसे एक दो नहीं बल्कि तीन गोलियां मारी है। शख्स का नाम योगेंद्र राठौर बताया जा रहा है, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।