IANS से खास बातचीत में मीका ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें और दलेर मेहंदी को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। गायक के अनुसार- वे जल्द ही राज्य का दौरा कर सकते हैं और वहां परफॉरमेंस दे सकते हैं। बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका ने मुख्यमंत्री धामी के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया और जिस तरह से मुख्यमंत्री ने इस मामले को संभाला उसकी तारीफ की। मीका ने कहा- "आज सुबह ही मेरी बातचीत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई, जिन्हें मैं अपना बड़ा भाई और एक प्रिय मित्र मानता हूं और जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। जब भी मैं देहरादून जाता हूं तो वे मुझसे बहुत आत्मीयता से मिलते हैं और स्वभाव से बेहद सरल हैं।"