चक्रवाती सिस्टम का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के 25 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, 29 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा विदर्भ में भी 28 से 30 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि, इस बुलेटिन में यूपी के सभी जिलों के लिए अलग-अलग रेन पूर्वानुमान नहीं दिया गया है।