Bullet Train project: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (7 सितंबर) को कहा कि भारत का पहला ‘बुलेट ट्रेन’ प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले महीनों में इसमें कई अहम पड़ाव पूरे होने की उम्मीद है। सूरत और बिलिमोरा के बीच के पहले सेक्शन को अगले साल शुरू करने का लक्ष्य है। जबकि बाकी हिस्से पर काम उम्मीद से ज्यादा तेजी से चल रहा है