Bullet train India: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत की अगली पीढ़ी की बुलेट ट्रेन को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के हिसाब से प्लान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के डिजाइन का काम अगले छह महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। 2016 में शुरू हुआ 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का काम अभी जारी है