पश्चिम बंगाल के फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को नेपाल बॉर्डर के पास जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। वह कथित तौर पर कई दिनों से फरार चल रहे थे।