आंध्र प्रदेश में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है। कर्नूल में प्राइवेट लग्जरी बस की टक्कर एक बाइक से हो गई, जिसके बाद पहले बस में धुंआ आया और अचानक बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। बड़ी जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इस बस हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है