यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिरोजाबाद पुलिस ने रविवार शाम में पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे गोली लगने से आरोपी की मौत हो गई। वहीं, इस मुठभेड़ में ASP और एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है।