बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। अब राज्य में बारिश का दौर थम गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह ही कड़ी धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। तापमान में भी फिर बढ़त शुरू हो जाएगी।