Axis Bank Share Price: प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक के शेयर मंगलवार, 6 अक्टूबर को इंट्राडे में 2% की तेजी दिखाते नजर आए। शेयरों में यह तेजी बैंक के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) और डिपॉजिट्स में दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही और पिछले साल की समान अवधि, दोनों के मुकाबले बढ़ोतरी हुई। इस बिजनेस अपडेट के बाद गोल्डमैन सैक्स और सिटी के एनालिस्ट्स ने मुंबई स्थित इस प्राइवेट बैंक के बारे में अपना पॉजिटिव नजरिया फिर से दोहराया।