Anil Kapoor: अनिल कपूर के शो का आगाज हो चुका है। ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ के ग्रैंड प्रीमियर के साथ टेलीविजन पर एक्टर ने कदम रखा है। इस गेम शो में 100 प्रतियोगी अपनी सूझबूझ, बारीक नजर और रोजमर्रा की समझ के दम पर टॉप 1% में जगह बनाने और 1 करोड़ रुपए तक की राशि जीतने के लिए जीजान से खेलते नजर आने वाले हैं।