Aishwarya Rai Bachchan: अपनी याचिका में ऐश्वर्या राय ने कहा है कि कुछ अज्ञात लोगों सहित कई वेबसाइटें उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रही है। इन वेबसाइटों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीक का उपयोग करके उनके चेहरे को मॉर्फ कर अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाई जा रही हैं, जो बेहद ही आपत्तिजनक है