उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम बदला हुआ रहेगा। 28 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में व्यापक रूप से बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 सितंबर को छिटपुट बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।