Air India Plane Crash: जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने यह माना कि दुर्घटना पर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। कोर्ट ने AAIB की शुरुआती रिपोर्ट के कुछ पहलुओं पर विचार किया, जिसमें फ्यूल स्विच बंद होने के लिए पायलटों की लापरवाही की ओर इशारा किया गया था। हालांकि, जज ने ऐसे दावों को ‘गैर-जिम्मेदाराना’ बताया