संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने कहा है कि अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रणालियाँ विकसित करने वाली कम्पनियों के लिए केवल स्वैच्छिक नियम पर्याप्त नहीं हैं. उनके अनुसार, AI से होने वाले नुक़सान को रोकने और स्वायत्त प्रणालियों को मानवीय सुरक्षा उपायों को दरकिनार करने से बचाने के लिए सख़्त नियमन ज़रूरी है.