यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया। विमान में 242 लोग सवार थे। दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में मरने वालों की संख्या 270 तक पहुंच गई है। दिल दहला देने वाले इस हासदे के बाद कई परिवारों की दर्दभरी कहानियां सामने आ रही हैं