नतीजों के दिन अदाणी पोर्ट्स के शेयर में भी तेजी दिखी। बुधवार दोपहर के कारोबार में शेयर 1.33% की बढ़त के साथ 1,778 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 2026 में यह शेयर बाजार के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इस साल अब तक शेयर 20.1% चढ़ चुका है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 में 12.9% की गिरावट आई है। यानी जहां बाजार का बड़ा हिस्सा घाटे में है, वहीं अदाणी पोर्ट्स के निवेशक मुनाफे में बैठे हैं।