A.R Rahman: मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लेकिन इसी दौरान उनकी कला ने एक बार फिर यह साबित किया कि संगीत किसी भी मतभेद से बड़ा होता है। रहमान के तीन गाने “वंदे मातरम”, “मां तुझे सलाम” और “जय हो” देशभर में गूंज उठे और लोगों के दिलों को जोड़ने का काम किया।