साइबर अपराधों से निपटने पर लक्षित अहम सन्धि, यूएन महासभा में पारित
दिसम्बर 25, 2024
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साइबर अपराधों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण वैश्विक सन्धि को पारित किया है, जोकि इस विशाल चुनौती से निपटने और डिजिटल जगत में पनप रहे ख़तरों से समाजों की रक्षा करने पर केन्द्रित है.