Gold price : दो साल के उच्चतम स्तर के करीब दिख रहा अमेरिकी डॉलर कीमती धातुओं के लिए एक अहम फैक्टर होगा। आगे के लिए कीमती धातुओं पर पूर्वानुमान बेहद बुलिश हैं,यूबीएस 2025 के अंत तक सोने को 2,900 डॉलर प्रति औंस पर जाते देख रहा है जबकि सिटी, गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन ने दिसंबर 2025 तक इसके लिए 3000 डॉलर का लक्ष्य रखा है