केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव (No proposal to change the retirement age) का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। लोकसभा को बुधवार को यह जानकारी दी गई। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister of State for Personnel Jitendra Singh) ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
केंद्र सरकार के कर्मचारी 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होते हैं। सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं के वास्ते सिविल सेवाओं में रोजगार देने के लिए नीतियां, कार्यक्रम बनाने और अन्य उपायों में सतत रूप से लगी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों को समय-समय पर समयबद्ध तरीके से खाली पदों को भरने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: मैरिज एनवर्सरी पर खौफनाक वारदात, मां-बाप और बेटी की हत्या