South Korea Martial Law: यून की घोषणा के बाद गियर पहने सैनिक संसद भवन में घुस गए और सैन्य हेलीकॉप्टरों को छत पर उतरते हुए भी देखा गया। हजारों प्रदर्शनकारी नेशनल असेंबली के बाहर इकट्ठा हो गए। मार्शल लॉ केवल छह घंटे तक लागू रहा, क्योंकि संसद में विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति के आदेश को खारिज करने के लिए मतदान किया। बाद में, यून ने संसद के वोट को स्वीकार कर लिया और मार्शल लॉ हटा लिया