उत्तर प्रदेश केम पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस की बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महीने का मासूम भी शामिल है। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की है। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी, तभी अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही धिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।