Thu Nov 21 2024 02:19:46 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। मोहन यादव ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर लिखा, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म में सच्चाई को बहुत साहस के साथ, बेबाकी से दिखाया गया है। झूठ की उम्र तब तक होती है, जब तक सच का सामना नहीं होता। आज भोपाल में मंत्रिमंडल के साथियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ #TheSabarmatiReport देखी। फिल्म में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई।’
Thu Nov 21 2024 02:18:16 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी को मिला डोमिनिका का सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड
गुयाना के जॉर्जटाउन में डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान-डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का, उनके संस्कार और उनकी परंपरा का है। हम दो लोकतंत्र हैं और हम दोनों पूरे विश्व के लिए महिला सशक्तिकरण के रोल मॉडल हैं…”
Thu Nov 21 2024 02:17:54 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी जीत
मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के हिसाब से झारखंड में NDA को 45 सीट मिल सकती है। MATRIZE के एग्जिट पोल के आकंड़े सामने आ गए हैं, उसके अनुसार झारखंड में NDA यानि कि भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की पार्टी को बढ़त मिल सकती है। मैट्रिज के आंकड़े के अनुसार BJP + को 42-47 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। मैट्रिज के अनुसार JMM+ को 25 से 30 सीटें मिल सकती है। वहीं वोट शेयर की बात करें तो मैट्रिक के आंकड़े बताते हैं कि BJP+ को 44.9 फीसदी और JMM+ को 38.2 फीसदी वोट शेयर मिल रहे हैं।
Thu Nov 21 2024 02:17:43 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में किसकी सरकार बनती दिख रही?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर Republic PMarq Exit Polls 2024 के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। Republic PMarq Exit Polls 2024 की मानें तो विधानसभा चुनावों में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।