BREAKING: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब कामगारों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली सटे गुरुग्राम में सभी निजी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों में अब घर से काम करने के आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम प्रशासन की ओर से वर्क फ्रॉम होम की हिदायत दी गई है।
गुरुग्राम जिला प्रसाशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला गुरुग्राम के सभी निजी संस्थानों और कॉर्पोरेट ऑफिसों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को 20-11-2024 से अगले आदेश तक घर से काम करने के लिए निर्देशित करें और ऐसा करके, क्षेत्र में वायु गुणवत्ता को बनाए रखने में सहयोग करें।