जलवायु कार्रवाई के लिए उच्चस्तरीय राजनयिक रुख़ मंगलवार को उस समय कुछ दक्षिण की तरफ़ झुकता नज़र आया जब ब्राज़ील के रियो डी जैनेरियों में जी20 समूह के सम्मेलन की तरफ़ से, बाकू में जारी यूएन जलवायु सम्मेलन में वार्ताकारों को यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि जलवायु वित्त का स्तर अरबों डॉलर से आगे बढ़कर तमाम स्रोतों से ट्रिलियन डॉलर तक करने के लिए तेज़ी से और टिकाऊ तरीक़े से काम करना होगा.