Amritsar News: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को देर शाम अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता को VIP ट्रीटमेंट मिलने से एक लड़की नाराज हो गई और गुरुद्वारा में ही हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्सा जताते हुए लड़की ने कहा कि अगर वो VIP हैं, तो गुरुघर के बाहर होंगे, यहां सब बराबर हैं।
राहुल गांधी, रांची से अपने निजी विमान के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद ने देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और सेवा की। राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़कर प्रार्थना की और नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।