अज़रबैजान की राजधानी बाकू में यूएन का वार्षिक जलवायु सम्मेलन, कॉप29 अपने अन्तिम सप्ताह में है. जलवायु परिवर्तन मामलों के लिए यूएन संस्था (UNFCCC) के प्रमुख साइमन स्टील ने सोमवार को जलवायु वार्ताकारों से नाटकीयता के बजाय असल मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने और एक नए वित्त पोषण लक्ष्य पर सहमति बनाने का आग्रह किया है, जोकि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली क्षति के भुगतान के लिए ज़रूरी है.