जेफरीज ने निराशाजनक तिमाही नतीजों और SUV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का हवाला दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, हुंडई का EBITDA और नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 19-24 प्रतिशत गिर गया है, जो अनुमानों से कम है। इसने यह भी बताया कि हुंडई का मार्केट शेयर गिरकर 12 प्रतिशत पर आ गया है। साथ ही, यह सवाल भी उठाया है कि क्या 'बायोन' इतनी प्रतिस्पर्धी होगी कि मार्केट शेयर में कोई बड़ा सुधार ला सके।