जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। शेयर लिस्टिंग प्राइस से 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया है। बुधवार को लिस्टिंग डे पर शेयर BSE पर 1417.35 रुपये और NSE पर 1417.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी देश की सेकेंड मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी बन चुकी है। वहीं मोस्ट वैल्यूएबल टेलिकॉम कंपनी का तमगा भी अपने नाम कर चुकी है। इससे पहले यह पोजिशन भारती एयरटेल की थी। जियो के शेयर की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को 21.36 प्रतिशत के शानदार प्रीमियम के साथ हुई। BSE और NSE दोनों पर शेयर ने 1,358 रुपये पर शुरुआत की। IPO प्राइस 1119 रुपये प्रति शेयर था।