जिजॉय विश्वन: केरल के रहने वाले 51 साल के जिजॉय पिछले 20 साल से शारजाह में हैं। उन्होंने भी दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदा था और वह इनाम की रकम भारत में अपने परिवार की मदद में लगाना चाहते हैं। मनीषा हर्षल कसाट: मुंबई की मनीषा शारजाह में रहती हैं और पिछले 3 साल से ड्रॉ में हिस्सा ले रही हैं। इस बार उन्होंने अकेले टिकट खरीदा था। सदाथुल्ला शरीफ: बेंगलुरु के सिविल इंजीनियर सदाथुल्ला पिछले एक साल से दुबई में हैं। उन्हें पहली बार एयरपोर्ट पर Big Ticket के बारे में पता चला था। जीत पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन ही नहीं हो रहा।