सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट के जरिए नए 1,000 रुपये के नोट को लेकर दावा किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप, फेसबुक, X (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार या RBI ने एक बार फिर से 1,000 रुपये के नए करेंसी नोट को छापने और मार्केट में उतारने का फैसला किया है। लोग इसे बिना सोचे-समझे आगे भी शेयर कर रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।