Raymond Q2 Results: टेक्सटाइल और अपैरल कंपनी Raymond Ltd के सितंबर तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर ₹32 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹13.9 करोड़ था। यानी मुनाफा 130% से भी ज्यादा बढ़ा है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 24.1% बढ़कर ₹655 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹527.7 करोड़ था।