UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हाल ही में नौकरी से इस्तीफा देने वालीं पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी 'जन नीति भारत' के यूपी के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी के कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुकीं दिव्या ने कहा कि पार्टी उन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, जहां उसे योग्य प्रत्याशी मिलेंगे।