फिर सेंसेक्स इस हाई से 1314 अंक और पिछले क्लोजिंग प्राइस से 797 अंक तक फिसलकर 72,452.37 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी दिन के हाई से 415 अंक और पिछली क्लोजिंग से 315.65 अंक तक गिरकर 22,372 के लो तक गया। 22 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 459.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 451.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 7.42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी।