बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज एक और दर्द वाला दिन रहा। हालांकि निफ्टी में रिकवरी की कोशिशें जारी हैं। बैंक निफ्टी ने 54,500 का सपोर्ट बचाया है। लेकिन हर रिकवरी में बिकवाली आ रही है। आज फिर मिड और स्मॉल कैप में बड़ी गिरावट आई है। हालांकि आज मार्केट ब्रेड्थ उतनी खराब नहीं है। IT में ऊंचे लेवल से मुनाफावसूली आई है। RIL, ITC और HDFC बैंक में भी दबाव है। जैसी उम्मीद थी, इटरनल की रैली भी नहीं चल पाई। केबल और वायर स्टॉक्स में फिर गिरावट रही। CNBC-आवाज़ ने लगातार पॉलीकैब और KEI को बेचने का व्यू लिया है।