LPG Price Today: अगर आप दिवाली के लिए घर में पकवान बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिलहाल घरेलू सिलेंडर के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आज 22 अक्टूबर को कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है, जबकि मुंबई में 941.50 रुपए देने पड़ते हैं। पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,031.50 रुपए है।