15 अक्तूबर को दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक कोस्पी 7.57 फीसदी क्रैश कर गया। ताइवान के शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट आई। बाजार का प्रमुख सूचकांक TAIEX 3.5 फीसदी गिर गया। इसकी वजह एआई शेयरों पर बढ़ता दबाव है। दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों में पिछले एक-डेढ साल में जबर्दस्त तेजी आई है, जिसकी वजह एआई शेयरों में उछाल है। अब इन शेयरों में गिरावट का असर बाजार पर पड़ रहा है।