हिन्दी की भाषाई विरासत, सांस्कृतिक महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करने और हिन्दी दिवस के सिलसिले में गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसकी वीडियो कवरेज, न्यूयॉर्क समयानुसार प्रात: 10 बजे से यहाँ देखी जा सकती है.
हिन्दी, भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जिसे लगभग 45 करोड़ लोग मातृभाषा के रूप में बोलते हैं. अनुमान है कि विश्व स्तर पर 60 करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, समझते या सीखते हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में, पहली बार 1949 में हिन्दी भाषा का प्रयोग हुआ था. संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक व सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 1948 में हिन्दी को अपनी आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल किया था.
भारत के अलावा, फ़िज़ी, सूरीनाम, त्रिनिदाद, केनया, युगांडा, तंज़ानिया, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों में भी हिन्दी व्यापक दायरे में बोली और समझी जाती है.