कल सिर्फ CNBC-आवाज़ ने कहा था कि रैली में नहीं फंसना है। सिर्फ CNBC-आवाज़ ने बाजार पर निगेटिव नजरिया रखा। लगातार 24,500 से सिर्फ बिकवाली की सलाह। कल भी यही कहा था कि लॉन्ग बिलकुल लेकर नहीं जाएं। बड़ी ट्रेड अभी भी "रैली पर बिकवाली" की ही है। ये बाजार मैक्रो दिक्कत से जूझ रहा है। मेरे या किसी के कहने से डबल बॉटम नहीं बनेगा। सिर्फ हमारे चाहने से बाजार का बॉटम नहीं बनेगा। इस बाजार में एक Vicious Cycle चल रही है। ऊंचा क्रूड, कमजोर रुपया, FII की बिकवाली, कमजोर नतीजे बाजार की दिक्कत हैं। ये सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज की RBI पॉलिसी ने भी यही साबित किया है।