RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिन की मीटिंग 5 अक्तूबर को शुरू हुई थी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने उसके मीटिंग के नतीजों का ऐलान 7 अक्तूबर को किया। आरबीआई का इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला उम्मीद के मुताबिक है। एनालिस्ट्स ने अक्तूबर की पॉलिसी में रेपो रेट बढ़ने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी के रुख में भी बदलाव किया है। मल्होत्रा ने कहा कि पॉलिसी का रुख 'कैलिबेरेटेड टाइटेनिंग' होगा। इसका मतलब है कि जरूरत के हिसाब से आरबीआई पॉलिसी को सख्त बना सकता है।