महंगाई यानी इनफ्लेशन को बढ़ने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त बना रहे हैं। वे इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने सितंबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ाया था। इस महीने के आखिर में भी फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है। वह इसमें इंटरेस्ट रेट बढ़ाने या अपरिवर्तित रखने का फैसला कर सकता है। अमेरिका में भी महंगाई फेड के 2 फीसदी के टारगेट से ज्यादा है।