Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और वैल्यू बाइंग से लगातार दूसरे दिन आज मार्केट को सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 685 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 29 सितंबर के बाद आज 22700 का लेवल पार कर दिया। आज ये डे-हाई लेवल पर बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक दिखी लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। ओवरऑल इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।