रिपोर्ट के अनुसार, IPO गतिविधियों का आउटलुक अच्छा है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी के साथ कुल 145 कंपनियां करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। वहीं 102 कंपनियां सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। ये कंपनियां IPO से 1.87 लाख करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड IPOs, SME IPOs, इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर व रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट्स से जुटाई गई राशि को मिलाकर कंपनियों ने कुल 2.43 लाख करोड़ रुपये जुटाए। यह आंकड़ा रिकॉर्ड हाई है और एक साल पहले से 75 प्रतिशत ज्यादा है।