Trading Plan : हाल के सेशन में भारी बिकवाली के बाद निफ्टी 22,800 (सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस) और फिर 23,000 (बड़ा रेजिस्टेंस) की ओर वापसी की कोशिश कर सकता है। मोमेंटम इंडिकेटर्स पर बिकवाली के दबाव में कमी के संकेत और तेल की कीमतों में नरमी से कुछ सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कमजोर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच किसी भी रिकवरी का टिके रहना जरूरी है। निफ्टी के लिए 22,550–22,500 के लेवल पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी पिछले दिन की रिकवरी को 55,000–55,300 के अहम रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ा सकता है। हालांकि,ओवरऑल ट्रेंड अभी भी बेयरिश है और मंगलवार का 53,785 का निचला स्तर तत्काल सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है।