एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी लगातार 'लोअर हाई' और 'लोअर लो' बना रहा है और अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है, जिससे शॉर्ट-टर्म ट्रेंड के कमजोर होने का संकेत मिल रहा है। रूपक का कहना है कि वीकली चार्ट पर RSI बेयरेश हो गया है, जिससे लगातार गिरावट का संकेत मिल रहा है। लेवल्स की बात करें तो रूपक के मुताबिक नीचे की तरफ 23,000 पर तात्कालिक सपोर्ट मिल सकता है, जिसके बाद 22,700 के लेवल पर सपोर्ट मिलेगा। वहीं ऊपर की तरफ 23,200–23,300 का रेंज अहम रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है। अगर निफ्टी 23,300 के ऊपर लगातार बना रहता है तो टेक्निकल सेटअप मज़बूत हो सकता है, जबकि 23,000 के नीचे जाने पर गिरावट का ट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है।